हाईकोर्ट का सख्त रुख: सरकारी जमीन पर कब्जे नियमित करने के आदेश पर लगाई रोक
जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और बस्तियों को वैध करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने नगरीय विकास एवं आवासन (यूडीएच) विभाग...

