More
    Homeराजस्थानअलवरअग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक अभ्यर्थी कर...

    अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक अभ्यर्थी कर सकेंगे पंजीकरण

    भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती का अवसर, पात्र युवक-युवतियां 26 जुलाई तक करें आवेदन

    अलवर। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। भर्ती के लिए पात्र अविवाहित युवक एवं युवतियां 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय वायुसेना ने योग्य अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

    भर्ती अधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

    ये रहे शैक्षणिक योग्यता के मानदंड

    भर्ती के लिए विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के पास 12वीं कक्षा में गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषय होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के कुल न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

    इसके अलावा कला एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

    तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अथवा दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन करने के पात्र होंगे।

    समय रहते करें आवेदन

    भारतीय वायुसेना ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि तकनीकी कारणों से किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here