More
    Homeराजस्थानभरतपुरअजय अग्रवाल की माताजी को मंत्री संजय शर्मा सहित अन्य ने दी...

    अजय अग्रवाल की माताजी को मंत्री संजय शर्मा सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि

    भरतपुर पहुंचकर शकुंतला देवी के निधन पर जताया दुख, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने भी व्यक्त की शोक संवेदना

    भरतपुर। अलवर शहर विधायक एवं राजस्थान सरकार में मंत्री संजय शर्मा ने भरतपुर पहुंचकर नगर परिषद अलवर के पूर्व सभापति अजय अग्रवाल की पूजनीय माताजी श्रीमती शकुंतला देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    मंत्री संजय शर्मा ने परिवार से मुलाकात के दौरान दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक

    श्रीमती शकुंतला देवी के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

    नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की कामना की।

    अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने फोन पर की बात

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी पूर्व सभापति अजय अग्रवाल से फोन पर बातचीत कर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अजय अग्रवाल एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    श्रीमती शकुंतला देवी के निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here