तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की नई जिम्मेदारी, लाडनूं में राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान हुआ मनोनयन
भीलवाड़ा। तेरापंथ धर्मसंघ की केंद्रीय संस्था तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की ओर से भीलवाड़ा निवासी अजय नौलखा पुत्र अशोक नौलखा को तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, भीलवाड़ा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी लाडनूं में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान सौंपी गई।
अजय नौलखा सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी, भीलवाड़ा के जिला आईटी संयोजक हैं। इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वे भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI), भीलवाड़ा के पूर्व चेयरमैन भी रहे हैं। सीएस एवं एडवोकेट के रूप में वे विधि और कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।
प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाने का उद्देश्य
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ की केंद्रीय संस्था है। फोरम के माध्यम से देश-विदेश में विभिन्न व्यावसायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़ा गया है।
फोरम से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA/CWA), एडवोकेट (LLB), MBA, इंजीनियर, IAS, IPS, RAS और न्यायिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 11 हजार सदस्य जुड़े होने की जानकारी दी गई है।
व्यावसायिक विकास के साथ सामाजिक सेवा पर जोर
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से व्यावसायिक विकास, सामाजिक सेवा, संगठनात्मक समन्वय और युवाओं के मार्गदर्शन के साथ समाज के विकास में प्रोफेशनल प्रतिभाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाता है।
अजय नौलखा के अध्यक्ष बनने के बाद भीलवाड़ा में फोरम की गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही शहर के प्रोफेशनल्स को एक प्रभावी मंच मिलने की बात कही गई।
सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने दी बधाई
अजय नौलखा के मनोनयन पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम भीलवाड़ा में प्रोफेशनल्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ सामाजिक गतिविधियों को भी गति देगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


