More
    Homeराजस्थानअलवर“अधिकारी हिम्मत करें, मैं खुद भ्रष्टाचारी पकड़वाऊंगा” : पूर्व मंत्री का बयान

    “अधिकारी हिम्मत करें, मैं खुद भ्रष्टाचारी पकड़वाऊंगा” : पूर्व मंत्री का बयान

    अधिकारी इस भ्रष्टाचार में लिप्त है 

    अलवर। पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने बानसूर विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को लेकर राजस्थान सरकार तथा प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नदी-नालों की भूमि पर व्यापारिक प्रतिष्ठान और सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं तथा अरावली पर्वतमाला में लगातार अवैध खनन जारी है। इसके साथ ही बिजली विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार पनपने का भी आरोप लगाया।

    डॉ. शर्मा ने कहा कि इन मामलों से राजस्थान सरकार, जिला कोटपूतली-बहरोड़ प्रशासन, कलेक्टर और एसपी को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके लगाए गए आरोप झूठे साबित होते हैं तो उन्हें जेल की सलाखें भी मंजूर हैं।

    उन्होंने कहा, “यदि अधिकारी वास्तव में कर्तव्यनिष्ठ हैं तो हिम्मत दिखाएं, मैं खुद इन भ्रष्टाचारियों और अवैध कार्यों में शामिल लोगों को पकड़वाने के लिए तैयार हूं।”डॉ. शर्मा के इस बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here