More
    Homeराजस्थानअलवरअपराधियों और बदमाशों ने अलवर को यूपी की तर्ज पर आतंक का...

    अपराधियों और बदमाशों ने अलवर को यूपी की तर्ज पर आतंक का अड्डा बना दिया है- टीकाराम जूली

    अलवर की घटना को लेकर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    अलवर। अलवर के भूगोर निवासी 12वीं कक्षा के छात्र तुषार की हत्या के मामले को लेकर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और आमजन स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    जूली ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को लापता हुए छात्र तुषार की निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मामले की आधिकारिक जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि परिजनों ने छात्र की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन अब उसकी हत्या की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधी लगातार बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

    जूली ने हाल ही में अलवर में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार सामने आ रही घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। इससे कुछ दिन पहले ही अलवर में GST अधिकारी की पत्नी को गन की नोक पर लूटा गया। उन्होंने राज्य सरकार से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और अन्य संगीन अपराधों की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here