More
    Homeराज्ययूपीअयोध्या में 5 अप्रैल को स्वर्ण जयंती समारोह, युवा परिषद का भव्य...

    अयोध्या में 5 अप्रैल को स्वर्ण जयंती समारोह, युवा परिषद का भव्य आयोजन होगा

    राष्ट्रीय अधिवेशन में स्वर्ण जयंती अवसर पर अवार्ड समर्पण, ज्ञानमती माताजी का सानिध्य मिलेगा 

    अयोध्या। शाश्वत तीर्थ बड़ी मूर्ति अयोध्या में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के 50वें स्वर्ण जयंती स्थापना वर्ष (1 जनवरी 2026-2027) के अंतर्गत वैशाख कृष्णा तृतीया, 5 अप्रैल 2026 रविवार को भव्य स्वर्ण जयंती समारोह, अवार्ड समर्पण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मध्यान्ह 1:00 बजे से प्रारंभ होगा।

    यह आयोजन परम पूज्य गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य, प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका रत्न चंदनामती माताजी एवं पीठाधीश रवीन्द्र कीर्ति स्वामीजी के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन (जम्बूद्वीप, हस्तिनापुर) करेंगे।

    परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन (जयपुर) ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में 47 वर्षों से सक्रिय कामां (राजस्थान) शाखा का विशिष्ट सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही पूज्य स्वामीजी के प्रति समर्पित ‘युग पुरुष सम्मान’, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ‘सेवाशिरोमणि सम्मान’, ‘कर्मठ व्यक्तित्व पुरस्कार’, ‘युवा रत्न पुरस्कार’ एवं सुसंस्कारित विवाह से जुड़े नव दंपत्तियों को ‘स्वर्ण श्री’ उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

    अवार्ड समारोह के अंतर्गत उत्कृष्ट शाखाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें ‘आउटस्टैंडिंग शाखा अवार्ड’ ₹51,000, ‘एक्सीलेंट शाखा अवार्ड’ ₹31,000 एवं ‘बेस्ट शाखा अवार्ड’ ₹21,000 की राशि के साथ प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बिजेंद्र जैन (दिल्ली), राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन (जयपुर) एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री दिलीप जैन (जयपुर) शामिल हैं।

    परिषद के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन (हस्तिनापुर) के अनुसार इस आयोजन में दिगंबर जैन अयोध्या कमेटी का विशेष सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों सदस्य भाग लेंगे।

    इस अवसर पर सायं 7 बजे पीठाधीश रवीन्द्र कीर्ति स्वामीजी के निर्देशन में युवा परिषद की प्रगति रिपोर्ट का सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here