More
    Homeराजस्थानअलवरअरावली संरक्षण पर हाई पावर कमेटी की जनसुनवाई शुरू, विभिन्न पक्षों से...

    अरावली संरक्षण पर हाई पावर कमेटी की जनसुनवाई शुरू, विभिन्न पक्षों से लिए जा रहे सुझाव

    अलवर सर्किट हाउस में जनसुनवाई जारी, अरावली क्षेत्र के फील्ड निरीक्षण से पहले हितधारकों के अभ्यावेदन पर मंथन

    अलवर। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित हाई पावर कमेटी की जनसुनवाई शुक्रवार को अलवर स्थित सर्किट हाउस में जारी रही। समिति पर्यावरण संरक्षण, खनन गतिविधियों और अरावली क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हितधारकों के सुझाव और अभ्यावेदन सुन रही है। जनसुनवाई के बाद समिति अरावली क्षेत्र का फील्ड निरीक्षण भी करेगी।

    समिति की अध्यक्ष भारतीय वन सेवा की अधिकारी कंचन देवी (महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद) के नेतृत्व में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। समिति में अमित आनंद और सुभाष आशुतोष (उप महानिरीक्षक, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय), राजेंद्र कुमार शर्मा (पूर्व निदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण), बृजमोहन सिंह (पूर्व संयुक्त सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय), अशोक कुमार भटनागर (पूर्व विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान, दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. जगदीश कृष्णास्वामी (डीन, स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन सेटलमेंट्स) तथा प्रो. लक्ष्मीकांत शर्मा (केंद्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा) शामिल हैं।

    विभिन्न पक्ष रख रहे अपना पक्ष

    जनसुनवाई में पर्यावरणविदों, स्थानीय ग्रामीणों, किसानों, खनन पट्टाधारकों, श्रमिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य हितधारकों ने समिति के समक्ष अपने सुझाव और अभ्यावेदन प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अरावली क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, आजीविका, खनन गतिविधियों और स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

    जनसुनवाई के बाद होगा क्षेत्रीय निरीक्षण

    समिति जनसुनवाई में प्राप्त सुझावों और अभ्यावेदनों का अध्ययन करने के बाद अरावली क्षेत्र का फील्ड निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान समिति क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, पर्यावरणीय प्रभाव तथा अन्य संबंधित पहलुओं का प्रत्यक्ष आकलन करेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here