More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर ओपन जेल से बंदी फरार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

    अलवर ओपन जेल से बंदी फरार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

    हाजिरी के दौरान बंदी फरार मिला, हत्या के मामले में काट रहा था आजीवन कारावास की सजा

    अलवर। सेंट्रल जेल की ओपन जेल से एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी समीर अली, निवासी जयपुर, हाजिरी के दौरान अनुपस्थित मिला। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार, ओपन जेल परिसर में नियमित गश्त और हाजिरी के दौरान कुल 63 बंदी एवं चार महिला बंदी मौजूद थीं, लेकिन समीर अली मौके पर नहीं मिला। इसके बाद जेल प्रशासन ने बंदी की परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

    बंदी के फरार होने की पुष्टि होने के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल अलवर के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी है।

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदी किस परिस्थिति में ओपन जेल से फरार हुआ। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here