More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर के सार्थक खंडेलवाल ने INI-SS में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल...

    अलवर के सार्थक खंडेलवाल ने INI-SS में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की, AIIMS दिल्ली में DM नियोनेटोलॉजी के लिए चयन

    सार्थक खंडेलवाल ने ऐतिहासिक उपलब्धि से बढ़ाया जिले का मान, नवजात शिशु चिकित्सा की सुपर स्पेशलिटी में मिला प्रवेश

    अलवर। विजय नगर निवासी सार्थक खंडेलवाल ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए INI-SS (Institute of National Importance Super Speciality) परीक्षा में ऑल इंडिया तीसरी रैंक (AIR-3) प्राप्त की है। इस शानदार सफलता के साथ उनका चयन देश के प्रतिष्ठित AIIMS नई दिल्ली में DM नियोनेटोलॉजी सुपर स्पेशलिटी कोर्स के लिए हुआ है।

    DM नियोनेटोलॉजी नवजात शिशुओं की गंभीर एवं विशेष चिकित्सा से जुड़ी सुपर स्पेशलिटी शाखा है। AIIMS नई दिल्ली में इस कोर्स में प्रवेश देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित मेडिकल उपलब्धियों में माना जाता है। सार्थक की सफलता से अलवर जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    AIIMS जोधपुर से MBBS, SMS जयपुर से MD

    सार्थक खंडेलवाल, प्रदीप कुमार धामाणी के पुत्र हैं। उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS तथा SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर से MD (पीडियाट्रिक्स) की पढ़ाई पूरी की। अब INI-SS परीक्षा में देशभर में तीसरी रैंक हासिल कर AIIMS दिल्ली में DM नियोनेटोलॉजी के लिए चयनित होना उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का प्रमाण है।

    परिवार ने जताया गर्व

    सार्थक के पिता प्रदीप कुमार धामाणी भारतीय स्टेट बैंक से उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता मधु धामाणी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर मेवान में अध्यापिका हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार ने गर्व व्यक्त किया और इसे वर्षों की मेहनत का परिणाम बताया।

    सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

    सार्थक की इस सफलता पर संयुक्त वैश्य महासभा, बुध विहार विजय नगर, अलवर, लायंस क्लब अलवर मत्स्य तथा जागृति पार्क विकास समिति, विजय नगर, अलवर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here