More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर : घोड़ी पर बैठाकर निकिता का सम्मान, गांव में जश्न...

    अलवर : घोड़ी पर बैठाकर निकिता का सम्मान, गांव में जश्न का माहौल

    अलवर : गांव वालों ने परिजनों व प्रधानाचार्य और स्टाफ का भी सम्मान किया 

    अलवर ।  जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कलसाड़ा में एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली, जब गांव की बेटी निकिता चौधरी की शैक्षणिक सफलता पर पूरे गांव ने मिलकर जश्न मनाया।

    नवीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मालाखेड़ा की 12वीं कला वर्ग की छात्रा निकिता चौधरी ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घोड़ी पर बैठाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला, जो अपने आप में सम्मान का एक अनूठा उदाहरण बना।

    जुलूस के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने निकिता और स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डीजे की धुन पर ग्रामीण खुशी से झूमते नजर आए और बेटी की सफलता का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

    इस अवसर पर परिजनों द्वारा स्कूल स्टाफ का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरपंच बच्चूसिंह चौधरी, रिटायर्ड व्याख्याता राजेन्द्र बसवाल, श्री मीठालाल, खिलारी जाट, रामवतार शर्मा, शोभी जाट, बने सिंह, रमेश चौधरी, अमरसिंह, योगेश गुप्ता, सोहनलाल सैनी, सुस्या गुप्ता, बबली चौधरी, लहरी खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    गांव में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है। यह आयोजन इस बात का उदाहरण है कि सच्चा सम्मान केवल औपचारिक मंचों तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज की सहभागिता और गर्व की भावना ही असली पहचान होती है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here