More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ जवान की सतर्कता से बची...

    अलवर जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ जवान की सतर्कता से बची महिला की जान

    जंक्शन पर चलती ट्रेन से फिसली महिला को आरपीएफ जवान ने खींचकर बचाया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    अलवर। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुज-दिल्ली एक्सप्रेस से उतरते समय एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंसने लगी। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान सीताराम ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे ट्रेन स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान महिला ने जल्दबाजी में उतरने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन की गति बढ़ने से उसका पैर फिसल गया। महिला को गिरता देख स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की सांसें थम गईं।

    इसी बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान सीताराम ने तुरंत महिला का हाथ पकड़ लिया और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। जवान की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया।

    घटना के बाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। महिला को मामूली चोटें आईं, जबकि उसके परिजनों ने आरपीएफ जवान का आभार जताया।

    पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here