More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर पोस्ट ऑफिस को फिर मिली बम की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    अलवर पोस्ट ऑफिस को फिर मिली बम की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    पोस्ट ऑफिस को दूसरी बार धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने की सघन जांच

    अलवर। शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलते ही पोस्ट ऑफिस प्रशासन ने तुरंत पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचना दी, जिसके बाद पूरे परिसर को अलर्ट मोड पर ले लिया गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस और जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और पोस्ट ऑफिस परिसर की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई।

    पोस्ट मास्टर रतन लाल मीणा ने बताया कि इससे पहले भी करीब 15 से 20 दिन पहले इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की गई थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि आज दोबारा मेल आने के बाद एक बार फिर पूरी सतर्कता के साथ जांच-पड़ताल की गई है।

    गौरतलब है कि इससे पहले मिनी सचिवालय को भी दो से तीन बार ऐसे धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिससे प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। अब पोस्ट ऑफिस को दूसरी बार निशाना बनाया गया है।

    फिलहाल पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और धमकी भरा मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here