More
    Homeधर्म-समाजअलवर : भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर महिला मंडल की सेवा...

    अलवर : भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर महिला मंडल की सेवा भावना

    भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर अपना घर में सेवा की 

    अलवर। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री पल्लीवाल जैन महिला मंडल द्वारा सेवा और करुणा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मंडल की महिलाओं ने वैशाली नगर स्थित Apna Ghar Ashram में निवास कर रही महिला प्रभुजी (वृद्ध एवं असहाय महिलाओं) को स्नेहपूर्वक भोजन करवाया।

    अपने हाथों से भोजन परोसा
    अपने हाथों से भोजन परोसा

    कार्यक्रम के तहत दिन में आश्रम पहुंचकर महिला मंडल की सदस्यों ने भोजन दिया । महिलाओं ने अपने हाथों से परोस  सभी के साथ आत्मीय संवाद भी किया। रात्रि में भी सेवा जारी रखते हुए आश्रम में दूध वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और सेवा के माध्यम से धर्म का पालन करना रहा।

    इस दौरान मंडल की अध्यक्ष सविता जैन, मंत्री पुष्पा जैन एवं कोषाध्यक्ष ऋतु जैन के नेतृत्व में कई सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में सीमा जैन, शशि जैन, वंदना जैन, अंजू जैन, मीना जैन, बीना जैन, संगीता जैन, भावना जैन, शोभा जैन सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

    महिला मंडल की ओर से कहा गया कि भगवान महावीर का संदेश “अहिंसा और सेवा” आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता के मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। अंत में आश्रम प्रबंधन ने महिला मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवा गतिविधियां न केवल जरूरतमंदों को सहारा देती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here