More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में आग का अलर्ट, हाईराइज सोसाइटी में मची हलचल

    अलवर में आग का अलर्ट, हाईराइज सोसाइटी में मची हलचल

    मॉक ड्रिल के जरिए आग से निपटने की तैयारी, नौवीं मंजिल से सुरक्षित निकाला गया व्यक्ति

    अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित डी-मार्ट के समीप प्लास सोसाइटी में गुरुवार को आग लगने की काल्पनिक सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

    मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव
    मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव

    जैसे ही आग लगने की सूचना प्रसारित हुई, प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया। कुछ ही मिनटों में अग्निशमन विभाग की दमकलें, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन दल और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद ऊंची इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।

    मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अपनी टीम के साथ पूरे अभियान की निगरानी की। स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस, अग्निशमन कर्मियों और बचाव दलों ने ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। साथ ही, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।

    जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की तत्परता, समन्वय क्षमता और आपदा की स्थिति में प्रतिक्रिया देने के समय का आकलन करना था। उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान नौवीं मंजिल से एक व्यक्ति को सुरक्षित नीचे लाकर अस्पताल पहुंचाने में लगभग 20 मिनट का समय लगा।

    उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा और जहां सुधार की आवश्यकता महसूस होगी, वहां आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। इससे भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के अभ्यास आयोजित किए जाते रहेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here