More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत के लिए चुनाव पर्यवेक्षक से...

    अलवर में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत के लिए चुनाव पर्यवेक्षक से करें संपर्क

    नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी से फोन पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    अलवर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायतों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती अल्पा चौधरी से संपर्क किया जा सकता है। शिकायतकर्ता चुनाव पर्यवेक्षक के कार्यालय के दूरभाष नंबर और मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती अल्पा चौधरी के कार्यालय का दूरभाष नंबर 0144-2940292 तथा मोबाइल नंबर 6367168559 है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

    सर्किट हाउस में रहेगा प्रवास

    चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती अल्पा चौधरी का प्रवास लवर सर्किट हाउस के कक्ष संख्या 103 में रहेगा। चुनाव संबंधी शिकायतों और समन्वय के लिए उनके लाइजिंग अधिकारी के रूप में श्री लोकेन्द्र पाल को नियुक्त किया गया है।

    लाइजिंग अधिकारी श्री लोकेन्द्र पाल से मोबाइल नंबर 9982703804 पर संपर्क किया जा सकता है।

    आचार संहिता उल्लंघन पर सीधे करें शिकायत

    नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन तंत्र की ओर से व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है। आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों की जानकारी होने पर आमजन निर्धारित संपर्क माध्यमों से चुनाव पर्यवेक्षक को शिकायत दे सकते हैं।

    महत्वपूर्ण संपर्क नंबर

    • चुनाव पर्यवेक्षक: श्रीमती अल्पा चौधरी
    • कार्यालय दूरभाष: 0144-2940292
    • मोबाइल: 6367168559
    • प्रवास स्थल: सर्किट हाउस, कक्ष संख्या 103, अलवर
    • लाइजिंग अधिकारी: श्री लोकेन्द्र पाल
    • लाइजिंग अधिकारी मोबाइल: 9982703804

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here