रिश्वत प्रकरण में एसीबी कार्रवाई, अभियंता 25 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा
अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशाषी अभियंता (टीए) कृष्ण अवतार गुप्ता को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को की गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके बड़े भाई के पुत्र के नाम पर एचपीसीएल कंपनी का पेट्रोल पंप लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित स्टेट हाईवे-44 पर ग्राम बरखेड़ा में स्थापित किया जाना है। इसके लिए एनओसी जारी करने के बदले अधिशाषी अभियंता कृष्ण अवतार गुप्ता द्वारा 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
सत्यापन में पुष्टि, रिश्वत प्रकरण में मांगी रकम
एसीबी द्वारा 1 मई 2026 को शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए और 25 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए पाया गया।
ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत प्रकरण में रंगे हाथ गिरफ्तार
उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण के सुपरविजन में एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान (उप अधीक्षक) के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी कृष्ण अवतार गुप्ता को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच जारी, रिश्वत प्रकरण में आगे की कार्रवाई
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


