टाइगर मैराथन की रूपरेखा होगी जारी, होप सर्कस पर लाइट एंड साउंड शो की लॉन्चिंग और कंपनी बाग में 11 हजार दीपों का होगा प्रज्ज्वलन
अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव 6 नवंबर को अलवर शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके दौरे के दौरान मत्स्य उद्योग संघ के ऑडिटोरियम और सीजीएचएस वेलनेस सेंटर का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की अलवर टाइगर मैराथन के प्रीकर्सर कार्यक्रम, होप सर्कस पर लाइट एंड साउंड शो की लॉन्चिंग और कंपनी बाग में 11 हजार दीपकों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे।
सुबह दो उद्घाटन कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सुबह 11:15 बजे एमआईए में मत्स्य उद्योग संघ के ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे आयकर कॉलोनी, मोती डूंगरी में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
टाइगर मैराथन की रूपरेखा होगी साझा
शाम 4:30 बजे मंत्री यादव मूसी महारानी की छतरी पर आयोजित अलवर टाइगर मैराथन के प्रीकर्सर कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर की यह मैराथन 7 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में मैराथन की रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी साझा की जाएगी।
होप सर्कस पर शो की लॉन्चिंग, कंपनी बाग में दीपोत्सव
शाम 6 बजे होप सर्कस पर लाइट एंड साउंड शो की लॉन्चिंग और भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:40 बजे कंपनी बाग के शिमला में 11 हजार दीपकों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


