More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में जनसुनवाई, वन राज्यमंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं

    अलवर में जनसुनवाई, वन राज्यमंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं

    परिवेदनाओं के समाधान पर जनसुनवाई में जोर, अधिकारियों को दिए निर्देश

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अपने निवास स्थान 201 रघुमार्ग पर जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के दौरान मंत्री संजय शर्मा ने पेयजल, विद्युत, सड़क, साफ-सफाई सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परिवेदनाओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के समाधान के बाद फरियादियों को इसकी सूचना दी जाए, जिससे उनके संतुष्टि स्तर में वृद्धि हो सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आमजन की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

    वन राज्यमंत्री ने इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लोग स्वयं भी इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here