More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में टैल्को चौराहे से जेल चौराहे तक सड़क का नाम पंथ...

    अलवर में टैल्को चौराहे से जेल चौराहे तक सड़क का नाम पंथ रतन ज्ञानी संत सिंह मस्कीन मार्ग

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा की अनुशंसा पर अलवर जिला प्रशासन ने टैल्को चौराहे से जेल चौराहे तक सड़क का नाम पंथ रतन ज्ञानी संत सिंह मस्कीन मार्ग करने के आदेश जारी किए

    अलवर। संजय शर्मा की अनुशंसा पर अलवर जिला प्रशासन ने शहर की महत्वपूर्ण सड़क का नाम बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब टैल्को चौराहे से जेल चौराहे तक निर्मित सड़क को “पंथ रतन ज्ञानी संत सिंह मस्कीन मार्ग” के नाम से जाना जाएगा।

    गुरमत प्रचार कमेटी ने रखी थी मांग

    जानकारी के अनुसार, जिला अलवर गुरमत प्रचार कमेटी के प्रतिनिधियों ने वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा से मुलाकात कर टैल्को चौराहे से जेल चौराहे तक की सड़क का नाम पंथ रतन ज्ञानी संत सिंह मस्कीन मार्ग करने की मांग रखी थी।

    इसके बाद मंत्री संजय शर्मा ने जिला प्रशासन को सड़क का नामकरण करने की अनुशंसा भेजी।

    जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

    जिला प्रशासन ने आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सड़क के नामकरण संबंधी आदेश जारी कर दिए। आदेश के अनुसार अब यह मार्ग आधिकारिक रूप से “पंथ रतन ज्ञानी संत सिंह मस्कीन मार्ग” कहलाएगा।

    गुरमत प्रचार कमेटी ने जताया आभार

    सड़क का नामकरण होने पर गुरमत प्रचार कमेटी के सदस्यों ने खुशी जताई और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। समिति के लोगों ने इसे समाज और धार्मिक विचारधारा से जुड़े लोगों के लिए सम्मान का विषय बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here