More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में निकली हनुमान ध्वज यात्रा: 2100 ध्वजवाहकों संग गूंजा भगवा रंग

    अलवर में निकली हनुमान ध्वज यात्रा: 2100 ध्वजवाहकों संग गूंजा भगवा रंग

    हनुमान ध्वज रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे

    अलवर। शहर में मंगलवार शाम भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब 12वीं विशाल हनुमान ध्वज यात्रा (भगवा रैली) का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ फल-सब्जी मंडी स्थित अग्रसेन चौराहे से सांय 4:30 बजे हुआ।

    इस यात्रा में करीब 2100 ध्वजवाहकों ने भाग लिया, जिससे पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग इस आयोजन में शामिल हुए और श्रद्धा के साथ ध्वज लेकर शहरभर में निकले।

    यात्रा में महंत बालक नाथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कई संत-महंतों ने भी भाग लेकर यात्रा की शोभा बढ़ाई।

    रैली के दौरान “जय श्री राम” और भगवान हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे।

    कार्यक्रम संयोजकों के अनुसार, यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मोती डूंगरी तक पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।

    आयोजकों ने लोगों से ऐसे धार्मिक आयोजनों में अधिकाधिक भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here