More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में नियुक्ति पर महिला सम्मान, सुलानिया के स्वागत में जुटीं महिलाएं

    अलवर में नियुक्ति पर महिला सम्मान, सुलानिया के स्वागत में जुटीं महिलाएं

    महिला कांग्रेस नियुक्ति के बाद सम्मान समारोह, सुलानिया बनीं शहर अध्यक्ष

    अलवर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी द्वारा अलवर शहर ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक (अ) के शहर अध्यक्ष पद पर डॉ. राजकुमारी सुलानिया की नियुक्ति की गई है।

    जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी की अभिसंशा पर हुई इस नियुक्ति के बाद दिल्ली दरवाजा स्थित कच्ची बस्ती में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष का स्वागत किया और कमलेश सैनी का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर कमलेश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही शहर के सभी मंडलों, वार्डों और बूथ स्तर पर सक्रिय महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। नई कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल कर जन समस्याओं को लेकर मजबूत जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को उठाकर प्रशासन से समाधान दिलाना है।

    नवनियुक्त शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी सुलानिया ने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडल और वार्ड स्तर पर सक्रिय महिलाओं के नाम नियुक्ति के लिए भेजे जाएंगे।

    उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

    जिला महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रवक्ता मनीषा सैनी ने बताया कि सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम में राजबाला जाटव, पूजा जाटव, ज्योति जाटव, ममता देवी, इंदिरा देवी, माया देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here