More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में पार्क लाइब्रेरी पहल को बढ़ावा, जिला कलक्टर ने पुस्तकों के...

    अलवर में पार्क लाइब्रेरी पहल को बढ़ावा, जिला कलक्टर ने पुस्तकों के दान का किया आह्वान

    रीडिंग हैबिट विकसित करने की पहल, औद्योगिक संस्थानों से पुस्तक दान की अपील

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शहर में विकसित की गई पार्क लाइब्रेरी के लिए अधिकाधिक पुस्तकों के दान का आह्वान किया।

    यह पहल डिजिटल युग में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। नगर विकास न्यास के माध्यम से बुद्धविहार कॉलोनी के डी-ब्लॉक स्थित पार्क में “विद्या कुंज” नाम से प्रदेश की पहली पार्क लाइब्रेरी स्थापित की गई है।

    जिला कलक्टर ने बताया कि जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने और पठन-पाठन की संस्कृति को मजबूत करने के लिए यह अभिनव पहल शुरू की गई है। उन्होंने औद्योगिक संस्थानों से स्वैच्छिक रूप से इस जनहितकारी कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।

    उन्होंने बताया कि इस पार्क लाइब्रेरी में 5 हजार से अधिक पुस्तकों को रखने की क्षमता है। इसके लिए विशेष रूप से मोटिवेशनल, आत्मकथा, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, प्रबंधन, इतिहास और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी पुस्तकों के दान का आग्रह किया गया है।

    बैठक में जिला कलक्टर ने जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए औद्योगिक संस्थानों को अपने परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने और पुराने सिस्टम का नवीनीकरण कर उन्हें सुचारू रखने के निर्देश दिए।

    बैठक में रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक परेश सक्सेना, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सतीश प्रधान, यूआईटी के अधिशासी अभियंता अशोक मदान सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पुस्तकों के दान का भरोसा दिलाया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here