More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में प्रकृति संरक्षण पर जोर, लव कुश वाटिका का निरीक्षण

    अलवर में प्रकृति संरक्षण पर जोर, लव कुश वाटिका का निरीक्षण

    माचाड़ी रोड स्थित वाटिका में संरक्षण के निर्देश, सौंदर्यकरण पर रहेगा विशेष फोकस

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने माचाड़ी रोड स्थित लव कुश वाटिका का विभागीय अधिकारियों के साथ अवलोकन किया।

    निरीक्षण के दौरान वन राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाटिका का रखरखाव प्रकृति के अनुकूल एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहतर ढंग से किया जाए, ताकि यहां आने वाले लोग प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कर सकें।

    उन्होंने वाटिका के सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

    इस अवसर पर डीएफओ अलवर राजेन्द्र हुड्डा एवं विजय समर्थलाल मीणा सहित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here