More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारंभ

    अलवर में प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारंभ

    सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, प्लास्टिक उपयोग छोड़ने की अपील

    अलवर। मनन सेवा संस्थान द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अलवर विधायक एवं वन मंत्री संजय शर्मा ने पोस्टर का विमोचन किया।

    संस्थान से जुड़े योगेश शर्मा ने बताया कि मनन सेवा संस्थान द्वारा ‘क्लीन अलवर, क्लीन माइंड’ और सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग न करने को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करना है। साथ ही दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं में प्लास्टिक के विकल्प अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

    संस्थान ने आमजन से अपील की है कि वे प्लास्टिक की पॉलिथीन, पानी की बोतल, टिफिन बॉक्स और पैकिंग फूड पॉलिथीन का उपयोग बंद करें, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

    सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी जावली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आमजन के स्वास्थ्य के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा इस दिशा में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

    कार्यक्रम में अश्विनी जावली, रजनीश जेमन, सौरभ कालरा, जितेंद्र राठौर, जीतू गुर्जर, यशोधन पाराशर, रविंद्र जोशी, मोहित गुप्ता, आरडी शर्मा, सूर्यकांत भारद्वाज, सुनील चौधरी, श्याम यादव, राजू सैनी, नितेश भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here