हर्षोल्लास के साथ बैसाखी उत्सव, भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
अलवर। खत्री पंजाबी समाज द्वारा पंजाबी नववर्ष के रूप में मनाए जाने वाले बैसाखी पर्व को हर्षोल्लास और एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगत सिंह चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। पूरे आयोजन में भाईचारे और एकता का संदेश देखने को मिला।
मोक्षवाहिनी को किया रवाना
इस मौके पर समाज की नई मोक्षवाहिनी में ड्राइवर की नियुक्ति कर उसे शहर में सेवा कार्यों के लिए रवाना किया गया। यह वाहन समाज सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वरिष्ठजनों ने रखे विचार
कार्यक्रम में व्योवृद्ध चरणजीत सुनेजा, दौलत राम हजरती, के.एल. अरोड़ा, बलदेव अरोड़ा तथा समाजसेवी अमित छाबड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में एकता और सेवा भावना को बनाए रखने पर जोर दिया।
समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रेम गांधी, बालकिशन जी, पाशी जी, धर्मेन्द्र अदलखा, डॉ. अमित छाबड़ा, सौरभ कालरा, हरविंदर अनेजा, दीपक नागपाल, महेश खत्री, गुरप्रीत सिंह, उत्कर्ष अरोड़ा, अनुराग खत्री, अनुराग छाबड़ा, राजू धवन, सुदीप कालरा, मनोज नकरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


