More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में बोर्ड बैठक, डेयरी ने किसान हित में लिए बड़े फैसले

    अलवर में बोर्ड बैठक, डेयरी ने किसान हित में लिए बड़े फैसले

    किसान हित में सहायता राशि बढ़ी, नए प्लांट को भी मंजूरी

    अलवर। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बोर्ड बैठक आज चेयरमैन नितिन सांगवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किसान हित को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    बैठक में समिति के सचिव की सामान्य मृत्यु पर दी जाने वाली 1 लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया। दुर्घटना मृत्यु पर मिलने वाली 2 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया। गंभीर बीमारी की स्थिति में पूर्व में दी जा रही 1 लाख रुपये की सहायता को बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। इन फैसलों से डेयरी से जुड़े सदस्यों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

    मायरा योजना में बेटियों के विवाह पर सहयोग

    सरस डेयरी की मायरा योजना के अंतर्गत दूध देने वाले सक्रिय सदस्यों की दो पुत्रियों के विवाह पर 21 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

    नए प्लांट की स्थापना को स्वीकृति

    अलवर डेयरी में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से 3 लाख लीटर क्षमता का नया प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी गई। इससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को बेहतर संग्रहण एवं विपणन सुविधा मिलेगी।

    नपीडीडी योजना के तहत अनुदान

    एनपीडीडी योजना के तहत केंद्र सरकार से 50 प्रतिशत अनुदान पर नई पंजीकृत 140 समितियों को 1 करोड़ 30 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    मार्केटिंग विस्तार की तैयारी

    डेयरी की विपणन गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए बहरोड़, नीमराना और भिवाड़ी में नए कार्यालय खोले जाएंगे, जहां डेयरी से संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

    बोर्ड बैठक में लिए गए इन निर्णयों को किसान हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here