More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया

    अलवर में भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया

    अनंत चतुर्दशी पर श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा व पूजन, शाम को महिला मंडल ने आयोजित किया पालना कार्यक्रम

    अलवर। दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अलवर में भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर कमेटी अध्यक्ष योगेश चंद जैन एवं मंत्री सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे से शुरू हुए। इस दौरान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्यनियम पूजन तथा दसलक्षण पर्व पूजा संपन्न हुई।

    मंदिर कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने बताया कि मूलनायक भगवान के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य प्रमोद कुमार-नितिन जैन एवं मगन चंद-मनोज जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मूलनायक भगवान की शांतिधारा का सौभाग्य त्रिलोक चंद-सचिन जैन एवं दुली चंद-नीरज जैन, अरिहंत पब्लिसिटी परिवार को प्राप्त हुआ।

    वहीं भगवान आदिनाथ एवं भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा का सौभाग्य नरेंद्र कुमार-अभय कुमार, अजमेर एवं धीरेंद्र कुमार-अंशुल जैन को प्राप्त हुआ। भगवान वासुपूज्य के मोक्ष कल्याणक लाडू का सौभाग्य दीपक जैन-तन्मय जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर समाज के गणमान्य बंधुओं ने सामूहिक रूप से मोक्ष कल्याणक पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

    सायंकाल श्री वासुपूज्य महिला मंडल की ओर से भगवान के पालना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here