किसान मोर्चा की बैठक में जोर: आधुनिक खेती और ऑर्गेनिक कृषि अपनाने की अपील
अलवर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार को अलवर में भाजपा के अलवर उत्तर और अलवर दक्षिण जिलों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक ली। बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ किसानों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच जाकर उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। साथ ही किसानों को ऑर्गेनिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
डीडी न्यूज से बातचीत में हरीश चौधरी ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी।
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर खाद की संभावित किल्लत पर भी चर्चा हुई। इस पर कैलाश चौधरी ने कहा कि किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी और सरकार इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है।
बैठक में किसान हित, कृषि तकनीक और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


