कार्यक्रम में लाफ्टर योगा के साथ परिषद द्वारा परिंडा वितरण भी किया गया
अलवर। भारत विकास परिषद् अलवर शाखा द्वारा रविवार को सेवा गतिविधियों के तहत कम्पनी बाग में लाफ्टर योगा तथा इसके पश्चात बुद्ध विहार स्थित सरकारी कांजी हाउस गौशाला में गौ सवामनी एवं परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 6 बजे विश्व लाफ्टर डे के उपलक्ष्य में लाफ्टर योगा से प्रारम्भ हुआ, जिसमें लगभग 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। लाफ्टर क्लब के संस्थापक डॉ. एस.सी. मित्तल द्वारा योग सत्र का संचालन किया गया, जिससे उपस्थित सभी लोग हँसी के माध्यम से तनावमुक्त होते नजर आए। इस दौरान सभी प्रतिभागियों का कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा अंकुरित आहार और नींबू की शिकंजी की व्यवस्था भी की गई।
इसके पश्चात परिषद द्वारा बुद्ध विहार स्थित कांजी हाउस (नंदी गौशाला) में गौ सवामनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायों और बैलों को गुड़, हरा चारा तथा सब्जियां जैसे बैंगन, भिंडी, खीरा और हरा पालक खिलाया गया। वैश्य समाज बुद्ध विहार एवं विजय नगर के अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने सभी को गौ सेवा के लिए प्रेरित करते हुए नियमित रूप से गौ माता के प्रति आस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत 21 लोगों को मिट्टी के परिंडे वितरित कर उनमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी दिलाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल पक्षियों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पर्यावरण संयोजक रामबाबू गुप्ता एवं संस्कार प्रकल्प संयोजक राधारमण सोनी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक राधे श्याम, उमाशंकर गुप्ता, सचिव अशोक कुमार गुप्ता, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष दिलीप गोयल, हेमेंद्र अग्रवाल, अशोक मित्तल, नीना सोनी, प्रहलाद अग्रवाल, रामचन्द्र अग्रवाल, डॉ. एस.सी. मित्तल, अल्का मित्तल, रूपेश गुप्ता, कविता गुप्ता, मिट्ठन लाल गुप्ता, शकुन गुप्ता, सीताराम गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, रामप्रकाश महावर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नए सदस्य मिट्ठन लाल गुप्ता एवं शकुन गुप्ता द्वारा गौ सवामनी के लिए 1100 रुपये का सहयोग भी प्रदान किया गया। परिषद परिवार की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


