किरोड़ी लाल मीणा गैस आपूर्ति पर बोले—जिले में किसी प्रकार का संकट नहीं
अलवर। राज्य के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को अलवर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रही योजनाओं, मौसमी बीमारियों की स्थिति, गैस आपूर्ति और जनसुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. मीणा ने कहा कि जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। उन्होंने विशेष रूप से मौसमी बीमारियों की रोकथाम, गैस आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
गैस संकट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहा है। उनके अनुसार जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
निकाय चुनाव के संबंध में मंत्री ने कहा कि इस विषय में पार्टी स्तर पर उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


