More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन, श्रमिकों ने लिया संकल्प

    अलवर में मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन, श्रमिकों ने लिया संकल्प

    मजदूर दिवस पर एकजुटता का संकल्प, श्रमिकों ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

    अलवर बंधुआ मुक्ति मोर्चा एवं राजस्थान निर्माण एवं जनरल मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में शहर के राज गुप्ता सभागार में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर अपने अधिकारों और एकजुटता को लेकर संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रमिकों ने यह संकल्प लिया कि अब हर वर्ष मजदूर दिवस के दिन संध्या समय अपने घर के बाहर दीपक जलाकर श्रमिक एकता का संदेश देंगे और इस परंपरा को व्यापक रूप से प्रचारित करेंगे।

    इस अवसर पर बंधुआ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश याज्ञिक ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने हेतु संगठित होना आवश्यक है। उन्होंने संगठन की शक्ति को मजबूत करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में वक्ता वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जब तक श्रमिक वर्ग जाति और धर्म के आधार पर विभाजित रहेगा, तब तक उनकी जायज मांगों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अपील की।

    कार्यक्रम के दौरान कई श्रमिकों ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी समस्याओं को मंच पर रखा। इस अवसर पर सीमा सैनी, दीपचंद भलाई, परसादी जाटव, साहूं खान, सरदार प्रभजीत सिंह, आस मोहम्मद, कांटा, संतोष सैनी, दुलीचंद सेन, गायत्री सोमवंशी, आशा देवी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

    कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा। अंत में सभी ने सहभोज कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप शर्मा ने की, जबकि संचालन हरप्रीत कौर द्वारा किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here