सम्मान समारोह के साथ अलवर में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष का जुलूस निकालकर किया अभिनंदन
अलवर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी के निर्देश पर अलवर शहर महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक (अ) के अध्यक्ष पद पर डॉ. राजकुमारी सुलानिया की नियुक्ति के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रताप पलटन के पास स्कीम 10-बी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्कीम 10-बी मोड़ से सभा स्थल तक जुलूस निकालकर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी का भी महिलाओं ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही शहर के सभी मंडलों, वार्डों और बूथ स्तर पर सक्रिय महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
डॉ. राजकुमारी सुलानिया ने कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडल और वार्ड स्तर पर सक्रिय महिलाओं के नाम जल्द ही नियुक्ति के लिए भेजे जाएंगे, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रेखा चौधरी ने किया, जबकि संयोजन पूजा सुलानिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनीषा सैनी, ज्योति जाटव सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


