राष्ट्रीय स्वर्ण दल का शपथ समारोह, पंचायत चुनाव व सदस्यता अभियान पर चर्चा
अलवर। राष्ट्रीय स्वर्ण दल की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होपसर्कस के समीप स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। समारोह में दल के प्रदेश संरक्षक देशबंधु जोशी ने जिला अध्यक्ष महेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक देशबंधु जोशी ने बताया कि अलवर जिला कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया है। उन्होंने कहा कि दल संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में बड़े राजनीतिक दल भेदभावपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं, जिसे बदलने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वर्ण दल समानता और समावेश की नीति के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी पंचायती राज चुनाव में दल अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगा। इसके साथ ही चुनाव से पहले व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन के विस्तार और मजबूती का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


