More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ का शुभारंभ

    अलवर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ का शुभारंभ

    विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा पर जल व पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    अलवर

    Oath to conserve water and environment on World Environment Day and Ganga Dussehra
    Oath to conserve water and environment on World Environment Day and Ganga Dussehra

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश में प्रदेशभर में 20 जून तक चलने वाले ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ की शुरुआत आज अलवर में की गई। जिला स्तरीय यह कार्यक्रम नगर वन, कटी घाटी और मानसरोवर बांध, राजगढ़ पर आयोजित हुआ।

    प्रभारी सचिव वैभव गालरिया ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और पौधारोपण कर संदेश दिया कि “जल है तो जीवन है, जनभागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा।” उन्होंने बताया कि 20 से अधिक विभागों के समन्वय से यह राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

    कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा, जल पूजन, साइकिल रैली, नेचर वॉक तथा पौधारोपण जैसे आयोजन हुए। कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर वन में संपन्न हुई। वहां लगभग 1100 पौधे रोपे गए।

    राजगढ़ में मानसरोवर बांध पर जलाशय पूजन और भगवान देवनारायण मंदिर में पूजा कर अभियान की सफलता और अच्छी वर्षा की कामना की गई। पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    इसके बाद, घीरोड़ा गांव में मनरेगा से विकसित 30 हजार पौधों वाली नर्सरी का निरीक्षण किया गया। प्रभारी सचिव ने नर्सरी को मॉडल के रूप में अपनाने की सलाह दी और औषधीय पौधों के वैज्ञानिक वर्गीकरण पर बल दिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here