थार से स्टेपनी और ऑटो पार्ट्स चोरी, नकाबपोश बदमाशों की करतूत कैमरे में रिकॉर्ड
अलवर। शहर की पॉश पंचवटी कॉलोनी में देर रात चोरी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाश एक वकील की घर के बाहर खड़ी महिंद्रा थार से स्टेपनी और अन्य ऑटो पार्ट्स चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार 20 मई की तड़के करीब 3 बजे बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक कॉलोनी में पहुंचे। दोनों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर सुनसान मौका देखकर गाड़ी के पास पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि एक युवक बाइक पर बैठा निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा युवक कुछ ही मिनटों में स्टेपनी का लॉक तोड़कर उसे खोल ले गया। इसके अलावा गाड़ी के अन्य पार्ट्स भी चोरी कर लिए गए।
पीड़ित एडवोकेट ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना अलवर में दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


