More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में शहीदी दिवस पर निकली देशभक्ति की पदयात्रा, गूंजा जिम्मेदारी का...

    अलवर में शहीदी दिवस पर निकली देशभक्ति की पदयात्रा, गूंजा जिम्मेदारी का संदेश

    ‘माय भारत’ पहल से युवाओं में जागी जिम्मेदारी, शहीदों को नमन के साथ शुरू हुई पदयात्रा

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शहीदी दिवस के अवसर पर माय भारत अलवर द्वारा आयोजित ‘माय भारत: माय रिस्पांसिबिलिटी’ पदयात्रा कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    वन राज्यमंत्री शर्मा ने शहीदी दिवस पर अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने माय भारत केंद्र द्वारा आयोजित इस पदयात्रा की सराहना करते हुए कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के बारे में जान सकेगी।

    इस दौरान युवाओं ने भगत सिंह अमर रहे और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। पदयात्रा भगत सिंह चौराहा से शुरू होकर शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। इस पदयात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को शहीदों के पदचिह्नों पर चलने और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना रहा।

    क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

    कार्यक्रम के दौरान वन राज्यमंत्री ने ‘माय भारत पोर्टल’ पर आयोजित शहीदी दिवस क्विज प्रतियोगिता के 10 विजेताओं को माय भारत टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने युवाओं से ‘माय भारत पोर्टल’ पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता एवं ‘एक युवा ऐसा भी’ रील प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी करने की अपील की।

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, माय भारत के कॉर्डिनेटर पंकज यादव, पं. जलेसिंह सहित प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में आमजन और युवा मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here