More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में शोभायात्रा की धूम: महावीर जयंती पर सजे 100 साल पुराने...

    अलवर में शोभायात्रा की धूम: महावीर जयंती पर सजे 100 साल पुराने रथ में भगवान महावीर

    श्रद्धा के संग शोभायात्रा: अलवर में महावीर जयंती पर झांकियों और भजनों से गूंजा शहर

    हरीश जैन, अलवर। जैन धर्मावलम्बियों के 24वें व अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव आज अलवर में भव्य तरीके से मनाया गया। श्रद्वालुओं के सैलाब के बीच करीब एक किलोमीटर लम्बी इस शोभायात्रा में लोग भगवान महावीर के जयकारे गूंज रहे थे।

    स्थानीय मुंशी बाजार से सुबह करीब 9.30 बजे ये शोभायात्रा शुरू हुई जिसमें स्वर्ण रथ में श्रीजी को विराजमान किया गया तत्पश्चात महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अनिल पालावत,मंदिर कमेटियों के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन, मुकेश कुमार जैन आदि ने रथ का पूजन किया और श्रीजी की आरती उतारी जिसके बाद वहां मौजूद श्रद्वालुओं ने रथ को अपने हाथों से खींचना शुरू किया तो पूरा क्षेत्र भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा।

    जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि रथयात्रा के साथ करीब एक दर्जन झांकियां थी तथा जैन पूजन संस्थान, अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन अलवर, जैन संस्कृति रक्षा मंच परिवार की भजन मण्डलियां भजन गाते और नृत्य करते हुए चल रही थी। इन झांकियों मेंं सिद्वचक्र महामण्डल विधान की झांकी भी थी वहीं कर्मों का फल की झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रही। अहिंसा एकता ग्रुप, जैन मित्र मण्डल अलवर, श्री जैन युवक संघ आदि सहित विभिन्न झांकियां रथयात्रा के साथ चल रही थी।

    रथयात्रा जिस मार्ग से भी गुजरी वहां जगह-जगह श्रद्वालुओं ने श्रीजी की आरती की तथा भेंट समर्पित की। रथयात्रा में शामिल लोगों के लिये जगह-जगह लोगों ने, संस्थाओं ने पेयजल, ठंडाई, आईसक्रीम व अन्य खाद्य वस्तुओं का वितरण किया वहीं होप सर्कस के पश्चिम की तरफ श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान व पूर्व की तरफ दिगम्बर जैन महासमिति की महिलाओं ने श्रीजी की आरती की।

    दिगम्बर जैन महासमिति के मंच पर भगवान के बाल रूप का पालना भी सजाया जो लोगों के लिये आस्था का केन्द्र रहा। वीर चौक पर बच्चू सिंह जैन के संचालन में रथयात्रा की अगवानी की गई जहां श्रीजी की आरती की गई। सबसे खास बात ये रही कि रथयात्रा के साथ अलवर में विराजमान दिगम्बर जैन आचार्य आदित्य सागर महाराज व आचार्य विज्ञान भूषण महाराज ससंघ चल रहे थे जिनका जगह-जगह श्रद्वालुओं ने पाद प्रक्षालन किया।

    वीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महावीर जयंती पर बूचडख़ाने बंद रखे जाने के स्थाई आदेश प्रसारित करे, नील गायों की हत्या से संबंधित कानून जो निरर्थक है, को रद्व करे तथा राजस्थान राज्य के पशु ऊंट की तस्करी पर रोक लगाई जाये।

    शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ये स्वर्ण रथ शोभायात्रा करोली कुण्ड स्थित जैन नसिया जी पहुंची जहां ध्वजारोहण के बाद तीन दिवसीय महावीर जयंती महोत्सव मेला शुरू हो गया। रथयात्रा में महावीर जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अनिल पालावत, जैन मंदिरों के पदाधिकारी मुकेश कुमार जैन, राजेन्द्र प्रसाद जैन,प्रवीण जैन गोधा,राजेन्द्र जैन एडवोकेट,अशोक जैन आगोनिज, चंदन जैन एडवोकेट सहित पवन जैन चौधरी, जिनेश जैन, एन.के.जैन, महेश जैन सीए आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। महोत्सव स्थल पर अब एक अप्रैल तक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक,धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here