More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सजेगा कारगिल विजय दिवस समारोह, शहीद स्मारक पर वीरों के...

    अलवर में सजेगा कारगिल विजय दिवस समारोह, शहीद स्मारक पर वीरों के बलिदान को करेगा नमन

    शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के साथ कारगिल योद्धाओं और वीरांगनाओं का होगा सम्मान

    अलवर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे अलवर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा वीरांगनाओं, शौर्य पदक धारकों एवं कारगिल युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।

    जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शमशेर सिंह सिहाग ने बताया कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में राजस्थान के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस, पराक्रम और देशभक्ति का परिचय देते हुए दुश्मन पर विजय प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों तथा युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here