सड़क नामकरण पर आभार: ‘संत सिंह मस्कीन मार्ग’ से बढ़ेगा भाईचारा संदेश
अलवर। टेल्को चौराहे से राव तुलाराम सर्किल तक की सड़क का नाम ‘पंथ रतन ज्ञानी संत सिंह मस्कीन मार्ग’ किए जाने पर सिख समुदाय में खुशी का माहौल है। इस निर्णय पर सिख समाज के लोगों ने वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा से उनके निवास 201 रघुमार्ग पर मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अलवर गुरुमत प्रचार कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय समाज के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को संतों के आदर्शों से जोड़ने में सहायक होगा।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने इस मौके पर कहा कि हमारे संतों और गुरुओं ने समाज को एकजुटता, भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि ज्ञानी संत सिंह मस्कीन को गुरबाणी और गुरमत के गहन ज्ञान के लिए ‘पंथ रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
इस नामकरण से न केवल सिख समुदाय में सम्मान की भावना बढ़ी है, बल्कि समाज में सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिलेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


