More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी, अक्षय तृतीया पर 11 जोड़ों...

    अलवर में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी, अक्षय तृतीया पर 11 जोड़ों का होगा विवाह

    समिति ने विवाह सम्मेलन आयोजन को लेकर शुरू की तैयारी, गणेश पूजन कर की सफलता की कामना

    अलवर। सेवा भारती समिति से संबद्ध श्री राम जानकी विवाह समिति द्वारा आगामी 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को दशम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर, मालवीय नगर में आयोजित होगा, जिसमें 11 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

    सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू

    समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस क्रम में भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर विवाह पत्रिका प्रेषित की गई और कार्यक्रम के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की गई।

    सम्मेलन में कई गणमान्य रहेंगे मौजूद

    जिला मंत्री राजन मल्होत्रा ने बताया कि विवाह समारोह 19 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।यह कार्यक्रम परम पूज्य विजय मुनि एवं गंगादास वेदांती के सानिध्य में संपन्न होगा।

    सम्मेलन में अब तक 119 जोड़ों का हो चुका विवाह

    समिति अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता ने बताया कि अब तक 9 सर्वजातीय विवाह सम्मेलनों में 27 जातियों के 119 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। इन जोड़ों को जनसहयोग से आवश्यक घरेलू सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान में भी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।

    सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि भी होंगे शामिल

    कार्यक्रम संयोजक अशोक आहूजा ने बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा तथा सेवा भारती की प्रांतीय अध्यक्ष सुमन बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा प्रांतीय मंत्री गिरधारी लाल शर्मा और उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय है समिति

    समिति द्वारा शहर में 37 बाल संस्कार केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण, कौशल विकास, किशोरी विकास केंद्र और सत्संग केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रतिवर्ष चिकित्सा शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह और व्यक्तित्व विकास शिविर जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here