More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में ‘सिंदूरी शाम Season 2’ का भव्य आगाज, महिलाओं को मिलेगा...

    अलवर में ‘सिंदूरी शाम Season 2’ का भव्य आगाज, महिलाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच

    सिंदूरी शाम पोस्टर लॉन्च के साथ कार्यक्रम की घोषणा, मनोरंजन के साथ फैशन, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का दिखेगा संगम

    अलवर। महिलाओं को समर्पित विशेष आयोजन ‘सिंदूरी शाम – SEASON 2’ को लेकर बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन स्थित एक निजी होटल में भव्य पोस्टर लॉन्च किया गया। आयोजन के दौरान कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की गई। पिछले वर्ष मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इस बार कार्यक्रम को नए स्वरूप, नई ऊर्जा और नए अंदाज में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

    आयोजकों के अनुसार ‘सिंदूरी शाम’ का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन में फैशन, संस्कृति, मनोरंजन और सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

    महिलाएं केवल दर्शक नहीं, सक्रिय भागीदार बनेंगी

    आयोजन का मुख्य आकर्षण यह रहेगा कि महिलाओं को केवल कार्यक्रम देखने वाली दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार के तौर पर मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें अपनी पहचान बनाने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

    आयोजन में भारतीय संस्कृति और आधुनिक सोच के समन्वय के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम मनोरंजन के साथ सामाजिक सहभागिता और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    आयोजक संस्था ने साझा की कार्यक्रम की रूपरेखा

    कार्यक्रम की जानकारी सरोजनी शिक्षा एवं विकास समिति के सचिव एवं कार्यक्रम सेक्रेटरी हरिओम सिंह ने साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आयोजन को महिलाओं और शहरवासियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली थी। इसी को देखते हुए ‘सिंदूरी शाम’ के दूसरे सीजन को और व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की गई है।

    पोस्टर लॉन्च के अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक लक्ष्मेश सिंह, सोमवीर सिंह तंवर, कोषाध्यक्ष वर्षा सक्सेना, उपाध्यक्ष अल्का सिंह, समाजसेवी अतुल सक्सेना, प्रवीण अग्रवाल सहित टीम सदस्य मीनाक्षी अरोड़ा, सुभ्रदा यादव और वंशिका गोयल मौजूद रहे।

    इसके अलावा निशांत डेंटल अस्पताल के डायरेक्टर बलवीर सिंह जायसवाल, डॉ. चंद्रेश ग्रोवर, संस्कृति सरोज की सरोज कपूर, ए-2 लक्जरी सैलून से नीतिन भटनागर, प्रीति कौर, कासिस सक्सेना तथा बालाजी ग्राफिक्स से जगवेन्द्र सिंह नक्का सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

    आयोजकों ने बताया कि ‘सिंदूरी शाम – SEASON 2’ के माध्यम से अलवर की महिलाओं को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को नए अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में संस्कृति और आधुनिकता के संतुलन के साथ महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता दी जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here