More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सृजक संस्था की प्याऊ सेवा, 3 मई को होगा शुभारंभ

    अलवर में सृजक संस्था की प्याऊ सेवा, 3 मई को होगा शुभारंभ

    सृजक संस्था की भारत सिनेमा हॉल के पास प्याऊ, राहगीरों को शीतल जल व शरबत सेवा

    अलवर। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था “सृजक” की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी के मौसम में नि:शुल्क शीतल जल की प्याऊ सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा का शुभारंभ 3 मई 2026 (रविवार) को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा।

    यह प्याऊ भारत सिनेमा हॉल के सामने, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे (कातला-पट्टी मार्केट क्षेत्र) में स्थापित की जाएगी, जहां राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडा पानी एवं शरबत वितरित किया जाएगा।

    संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि सृजक संस्था पिछले लगभग 15 वर्षों से लगातार इस सेवा कार्य का संचालन कर रही है। इसका उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाना और समाज सेवा की भावना को सशक्त करना है।

    इस अवसर पर संस्था द्वारा शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग और समर्थन प्रदान करें। संस्था ने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग से यह सेवा कार्य इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संचालित होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here