More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सैमसंग की डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप, छात्रों ने पेश किए नवाचार...

    अलवर में सैमसंग की डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप, छात्रों ने पेश किए नवाचार के नए विचार

    डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप में 255 छात्र शामिल, तकनीक आधारित समाधान पर दिया जोर

    अलवर। सैमसंग इंडिया ने अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026’ के तहत अलवर में डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें भिवाड़ी स्थित एमएसएमई टेक्नोलॉजी कॉलेज के 255 छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक और मानव-केंद्रित डिज़ाइन की सोच से जोड़ना था।

    कार्यशाला में छात्रों को सैमसंग के डिज़ाइन थिंकिंग फ्रेमवर्क से परिचित कराया गया, जिससे वे स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को समझते हुए तकनीक आधारित व्यवहारिक समाधान विकसित कर सकें।

    छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचार आधारित समाधान

    वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागी वीरू कुमार वर्मा ने भिवाड़ी जैसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक शहरों में ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या को देखते हुए एक स्मार्ट पार्किंग प्लेटफॉर्म का विचार प्रस्तुत किया। यह प्रणाली पार्किंग स्थलों की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराकर यातायात दबाव कम करने में सहायक हो सकती है।

    वहीं छात्र हेमंत कुशवाहा ने कौशल विकास और रोजगार संबंधी जानकारी की कमी को प्रमुख चुनौती बताते हुए ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने का विचार रखा, जो युवाओं को स्थानीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों, करियर अवसरों और स्किल डेवलपमेंट संसाधनों से जोड़ सके।

    स्थानीय समस्याओं से निकले तकनीकी समाधान

    कार्यशाला में शहरी परिवहन, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, रोजगार और सामुदायिक विकास जैसे विषयों पर कई नवाचारपूर्ण विचार सामने आए। छात्रों ने प्रदर्शित किया कि स्थानीय स्तर की चुनौतियों को तकनीक और रचनात्मक सोच के माध्यम से प्रभावी समाधान में बदला जा सकता है।

    3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    सैमसंग का ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो’ कार्यक्रम 14 से 22 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागी ‘बेहतर कल के लिए एआई’, ‘स्वास्थ्य एवं शिक्षा’, ‘पर्यावरणीय स्थिरता’ और ‘स्पोर्ट-टेक’ जैसे विषयों पर अपने नवाचार प्रस्तुत कर सकते हैं।

    भारत में 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सैमसंग इस पहल के तहत देशभर के 100 शहरों में डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम के लिए आवेदन 3 जुलाई 2026 तक खुले हैं। चयनित शीर्ष चार टीमों को एफआईटीटी, आईआईटी दिल्ली के माध्यम से 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन ग्रांट, मेंटरशिप, प्रोटोटाइपिंग सहायता और स्टार्टअप इकोसिस्टम तक पहुंच प्रदान की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here