More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सौंदर्यकरण अभियान तेज, मुख्य चौराहों से हटेगा अतिक्रमण

    अलवर में सौंदर्यकरण अभियान तेज, मुख्य चौराहों से हटेगा अतिक्रमण

    यूआईटी की कार्रवाई जारी, अतिक्रमण हटाने को दुकानदारों को दी जा रही समझाइश

    अलवर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर विकास न्यास (यूआईटी) द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

    यूआईटी की टीम ने बिजली घर चौराहे से लेकर जेल सर्किल तक क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए चौराहों के आसपास लगी ठेलियों और अस्थायी दुकानों को हटाने के लिए दुकानदारों को समझाइश दी। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाएं, ताकि शहर की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

    यूआईटी के अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसे सुधारने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि फिलहाल दुकानदारों को समझाकर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन यदि इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के प्रमुख चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाना प्राथमिकता है, जिससे आमजन को सुगम यातायात और स्वच्छ वातावरण मिल सके। यूआईटी का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here