योजना के तहत अलवर में हसन खां मेवात नगर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में नए खेल मैदान बनेंगे
अलवर। जिला प्रशासन की अनुशंसा पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत राज्य सरकार ने अलवर शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इस राशि से हसन खां मेवात नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिससे शहर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
योजना के तहत इंडोर बैडमिंटन हॉल, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट सहित अन्य खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके अलावा शौचालय, बोरिंग और लाइट व्यवस्था जैसी आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
जिला प्रशासन द्वारा खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा।
इस पहल से अलवर शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

