More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में होगा 'प्रेम गली अति साँकरी' का विमोचन, 19 जुलाई को...

    अलवर में होगा ‘प्रेम गली अति साँकरी’ का विमोचन, 19 जुलाई को सजेगा साहित्यिक समारोह

    ‘प्रेम गली अति साँकरी’ के विमोचन को लेकर प्रेस वार्ता, साहित्य प्रेमियों से समारोह में शामिल होने की अपील

    अलवर। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के सहयोग से प्रकाशित अलवर के साहित्यकार एवं शिक्षाविद् प्रेम शर्मा के प्रथम काव्य संग्रह ‘प्रेम गली अति साँकरी’ का भव्य विमोचन 19 जुलाई (रविवार) को दोपहर 2 बजे लोटस हॉल, ब्राह्मण छात्रावास परिसर, श्री परशुराम चौराहा, अलवर में आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन किताबवर्स द्वारा किया जा रहा है, जिसमें साहित्य, शिक्षा, कला और सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगी।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार कृष्ण कल्पित होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समालोचक डॉ. जीवन सिंह मानवी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में स्वामी निर्वाण बोधिसत्व, प्रख्यात कवि विनीत चौहान, चित्रकार नरेश कुमार तथा अधिवक्ता धीरज गुप्ता की उपस्थिति रहेगी।

    प्रेम की अनुभूतियों को समर्पित है काव्य संग्रह

    राजस्थान साहित्य अकादमी की पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना के अंतर्गत चयनित यह काव्य संग्रह प्रेम, मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों और जीवन के विविध आयामों को समकालीन दृष्टि से प्रस्तुत करता है। संग्रह में संकलित कविताएं आत्मिक अनुभूतियों, सामाजिक सरोकारों और मानवीय भावनाओं को सहज एवं प्रभावशाली भाषा में अभिव्यक्त करती हैं।

    लेखक प्रेम शर्मा ने बताया कि यह उनकी पहली प्रकाशित कृति है, जिसमें प्रेम के अनेक स्वरूपों को रचनात्मक संवेदना के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उनका विश्वास है कि यह संग्रह साहित्य प्रेमियों के साथ-साथ युवाओं और सामान्य पाठकों को भी नई सोच प्रदान करेगा।

    साहित्यकार रखेंगे अपने विचार

    समारोह में वक्ता के रूप में डॉ. योगमाया सैनी, लोकेश तिवाड़ी, राजेन्द्र शर्मा, वोरामचरण राग तथा डॉ. दीपक चंदवानी काव्य संग्रह पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के दौरान साहित्य और समकालीन लेखन पर भी चर्चा होगी।

    शिक्षण और साहित्य दोनों क्षेत्रों में सक्रिय हैं प्रेम शर्मा

    प्रेम शर्मा वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खोहड़ा करमाली (पंचायत समिति रामगढ़, अलवर) में हिंदी व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा, नवाचार और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें हाल ही में आशा शर्मा शिक्षाविद् सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    साहित्य प्रेमियों से शामिल होने की अपील

    आयोजकों ने जिले के साहित्यकारों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, युवा रचनाकारों और साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस साहित्यिक आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here