More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 31 अगस्त तक सेवा अभियान: 27 जुलाई को ग्रामीण क्षेत्रों...

    अलवर में 31 अगस्त तक सेवा अभियान: 27 जुलाई को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर, शहरों में 24, 25 और 27 जुलाई को आयोजन

    एक ही छत के नीचे मिलेगा योजनाओं का लाभ: फोलोअप शिविर में मौके पर होगा समस्याओं का समाधान, कई ग्राम पंचायतें और वार्ड होंगे शामिल

    अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले में 31 अगस्त तक फोलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 24, 25 और 27 जुलाई को नगरीय निकायों के वार्डों तथा 27 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में फोलोअप शिविर लगाए जाएंगे।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, लाभ एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    इन वार्डों में होंगे शहरी फोलोअप शिविर

    24 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 7 एवं 8 तथा नगर पालिका खेड़ली के वार्ड संख्या 1 से 25 तक शिविर आयोजित होंगे।

    25 जुलाई को नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड संख्या 1 से 25 तथा नगर पालिका थानागाजी के वार्ड संख्या 4 में शिविर लगाए जाएंगे।

    27 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 9 एवं 10, नगर पालिका बड़ोदामेव, खेड़ली, बहादुरपुर, रामगढ़, नौगांवा, कठूमर, थानागाजी, मालाखेड़ा, गोविंदगढ़, लक्ष्मणगढ़ तथा राजगढ़ के निर्धारित वार्डों में फोलोअप शिविर आयोजित होंगे। नगर विकास न्यास अलवर के नीलामी हॉल में भी समस्त निकाय क्षेत्र के लिए शिविर लगाया जाएगा।

    इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

    27 जुलाई को अलवर तहसील की केसरपुर और घाटला, कठूमर तहसील की खेड़ली रेल और मसारी, लक्ष्मणगढ़ तहसील की बिचगांव और नारनौल खुर्द, मालाखेड़ा तहसील की ढाकपुरी, रामगढ़ तहसील की केसरोली और खानपुर कलां, थानागाजी तहसील की जोधावास, टहला तहसील की तालाब तथा रैणी तहसील की जामडोली ग्राम पंचायत में फोलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ तथा समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध हो सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here