वन पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की अनुशंसा पर स्वीकृत हुईं 13 प्रमुख सड़कें
अलवर,। राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री संजय शर्मा की अनुशंसा पर अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूती देने के लिए ₹11 करोड़ 20 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा नॉन पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है।
इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा, जिसके लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। स्वीकृत सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
स्वीकृत सड़कों का विवरण इस प्रकार है:
प्रतापबंद से माँच का तिराहा तक – ₹1.20 करोड़
पपड़ का कुआं से पंचायत भवन, भूगोर – ₹1.60 करोड़
गांव पालका बेलाका में सड़क – ₹80 लाख
राजकीय सामान्य, महिला व शिशु चिकित्सालय की आंतरिक सड़कें – ₹1.40 करोड़
बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय (आर्ट्स कॉलेज) में सड़क निर्माण – ₹35 लाख
राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, भवानी तोप में सड़क – ₹45 लाख
भूरा सिद्ध हनुमानजी मंदिर से शिव वाटिका मैरिज होम तक – ₹1.50 करोड़
काला कुआं व विवेकानंद नगर की आंतरिक सड़कें – ₹1.50 करोड़
राज ऋषि महाविद्यालय की आंतरिक सड़कें – ₹30 लाख
इटाराणा पुलिया से अलकापुरी मोड़ व बस स्टैंड तक – ₹25 लाख
केंडल गंज में चौक निर्माण कार्य – ₹45 लाख
विवेकानंद तिराहा से जैन मंदिर तक – ₹35 लाख
मोती डूंगरी सर्किल से भवानी तोप तक – ₹1.05 करोड़
इस योजना को लेकर मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि “यह सड़कों की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी के सहयोग से संभव हुई है। मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी सड़कों के निर्माण से शहरी परिवहन, चिकित्सकीय सुविधा तक पहुँच और शैक्षिक संस्थानों से जुड़ाव बेहतर होगा, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

