More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर सांसद खेल उत्सव के समर कैंप का हुआ समापन

    अलवर सांसद खेल उत्सव के समर कैंप का हुआ समापन


    जी न्यूज एंकर शोभना यादव ने बालिका खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    अलवर।
    केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद  भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत चल रहे द्वितीय चरण के समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। वी-शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में चिकानी स्थित एलआईटी कॉलेज कैंपस में आयोजित इस समापन समारोह में जी न्यूज की वरिष्ठ एंकर शोभना यादव ने बालिका खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

    शोभना यादव ने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में एक सशक्त मंच है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “खेलेगा इंडिया, तो बढ़ेगा इंडिया” के विजन को साकार करने की दिशा में अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने आशा जताई कि इन शिविरों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाएं भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।

    समापन अवसर पर बालिका खिलाड़ियों ने योग एवं प्राणायाम का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने समर कैंप के सफल आयोजन हेतु केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, वी-शक्ति ट्रस्ट तथा सभी प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताया।

    कार्यक्रम में वी-शक्ति ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती प्रज्ञा यादव, प्रशिक्षकगण एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं बालिका खिलाड़ी भी उपस्थित रहीं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here